PM Kisan Samman Nidhi 11th Installment: केंद्र सरकार द्वारा देश के जरूरतमंद किसानों को लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना का उद्धेश्य देश के जरूरतमंद और गरीब वर्ग के किसानों की आर्थिक तौर पर मदद करना है। 31 मई 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा इस योजना के लाभार्थी किसानों को इस योजना के तहत मिलने वाली 11वीं किस्त जारी की, जिसमें 2 हजार रुपये प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में भेजे गए हैं। वहीं, जहां एक तरफ लाभार्थियों के खाते में पैसे पहुंच गए हैं, तो वहीं कुछ के खाते में धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपको 2 हजार रुपये की किस्त मिलेगी या नहीं? तो हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने मोबाइल फोन की मदद से ही चेक कर सकते हैं। तो चलिए इस तरीके के बारे में आपको बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...