PM Kisan 18th Installment Status: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है और जो किसान पात्र होते हैं उन्हें योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक कुल 17 किस्त का लाभ किसानों को मिल चुका है और अब 18वीं किस्त जारी होनी है जो 5 अक्तूबर को आएगी। ऐसे में अगर किसी कारण इस दिन आपको किस्त नहीं मिल पाती है या योजना को लेकर कोई दिक्कत होती है, तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये हेल्पलाइन नंबर कौन से हैं जिन पर लाभार्थी संपर्क कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...