फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Number Update: क्या आपको भी करना है अपने बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक? तो ये हैं तरीके

Wed, 02 Oct 2024 09:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बैंक खाते से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Mobile Number Link: जहां पहले लोग कैश का काफी इस्तेमाल करते थे तो वहीं अब ऑनलाइन पेमेंट का चलन बढ़ चुका है। यूपीआई एप और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए लोग एक-दूसरे को भुगतान कर लेते हैं। ये तरीका काफी आसान है और कैश भी नहीं रखना पड़ता। बस इसके लिए आपके बैंक खाते में पैसे होने चाहिए। आप जब भी अपने खाते से पेमेंट करते हैं या आपके खाते में कहीं से पैसे आते हैं तो आपको इसका मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक होता है) पर आता है। बस इसके लिए जरूरी होता है कि आपका नंबर खाते से लिंक हो। वहीं, अगर आप अपने मोबाइल नंबर को बदलवाना चाहते हैं तो आप इसका तरीका यहां जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बैंक खाते से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
इन तरीकों से करवा सकते हैं मोबाइल नंबर अपडेट:-

पहला तरीका

स्टेप 1
  • आपके बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या आपको कोई दूसरा मोबाइल नंबर लिंक करवाना है तो आप करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने बैंक के नजदीकी एटीएम पर जाना जाता है
विज्ञापन

3 of 5
बैंक खाते से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • एटीएम मशीन पर जाकर कार्ड वाले स्लॉट में अपना डेबिट कार्ड लगाएं
  • फिर आपको यहां पर कई विकल्प दिखेंगे, ऐसे में आपको मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और फिर ओटीपी दर्ज कर सबमिट करना है
  • इसके बाद आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाता है।

4 of 5
बैंक खाते से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका

स्टेप 1
  • अगर आप अपने बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर को बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है
  • बैंक जाकर आपको सबसे पहले फॉर्म लेना है जिसके जरिए आप अपने लिंक मोबाइल नंबर को बदल सकते हैं
  • फिर इस फॉर्म में खाताधारक का नाम और खाता संख्या भरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक खाते से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इस फॉर्म में आपको अपना नया मोबाइल नंबर भी भरना होता है जिसे आप बैंक खाते से लिंक करवाना चाहते हैं
  • इसके बाद इस भरे हुए फॉर्म को बैंक अधिकारी को जमा करवा दें
  • इसके कुछ दिनों के भीतर आपका नया मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें