फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के बैंक खाते में जल्द भेजी जा सकती है 18वीं किस्त, इसलिए जल्द पूरे कर लें ये काम

Sun, 01 Sep 2024 08:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश में ऐसे लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं और इसमें हमारे किसान भी शामिल हैं। दरअसल, किसान कैसे अपनी फसल के लिए बीज लाएगा और कैसे उसे उगाएगा ये सब चिंता उसे रहती है। इसलिए ही हमारे सरकार किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है जिसमें से एक योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। वहीं, इस बार अब 18वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप कुछ कामों को जल्द पूरा करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 18वीं किस्त कब जारी हो सकती है और ये कौन से काम हैं जिन्हें करवाना किसानों के लिए जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
  • दरअसल, योजना से जुड़े पात्र किसानों को अब तक कुल 17 किस्त का लाभ मिल चुका है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि अगली किस्त अक्तूबर माह में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में 17वीं किस्त जारी होने के बाद से अब 18वीं किस्त के आने का समय अक्तूबर में हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
इन कामों को जरूर करवा लें:-

पहला काम
  • अगर आप योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको भी 18वीं किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए सबसे पहले तो आपको ई-केवाईसी करवानी होती है। जो किसान इस काम को करवा लेते हैं उनको किस्त का लाभ मिल जाता है, लेकिन न करवाने पर किस्त अटक सकती है।

4 of 5
किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
दूसरा काम
  • ई-केवाईसी के अलावा एक और काम है जिसे योजना से जुड़े किसानों को करवाना होता है और वो है भू-सत्यापन। दरअसल, इस काम को न करवाने पर आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अगर आप योजना से नए जुड़े हैं तो इस काम को जल्द पूरा करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
तीसरा काम
  • इन दो कामों के अलावा एक और काम है जिसे किसानों को करवाना होता है और वो है आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना। अगर आप आधार लिंकिंग नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अपने बैंक की ब्रांच में जाकर आप इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें