PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश में ऐसे लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं और इसमें हमारे किसान भी शामिल हैं। दरअसल, किसान कैसे अपनी फसल के लिए बीज लाएगा और कैसे उसे उगाएगा ये सब चिंता उसे रहती है। इसलिए ही हमारे सरकार किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है जिसमें से एक योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। वहीं, इस बार अब 18वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप कुछ कामों को जल्द पूरा करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 18वीं किस्त कब जारी हो सकती है और ये कौन से काम हैं जिन्हें करवाना किसानों के लिए जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...