फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi: किसान आज ही सुधार लें ये 4 गलतियां, वरना अटक सकते हैं 18वीं किस्त में मिलने वाले 2 हजार रुपये

Mon, 09 Sep 2024 11:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Nidhi 18th kist: अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए राज्य सरकारों के अलावा भारत सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए किसानों की मदद की जाती है ताकि उन्हें खेती में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसी क्रम में अगर आप देखेंगे तो एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार प्रत्येक लाभार्थी को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। ऐसे में इस बार 18वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन उससे पहले जरूरी है कि किसान अपनी कुछ गलतियों को ठीक करवा लें। ऐसा इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि अगर आप इन गलतियों को ठीक नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये गलतियां कौन सी हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
इन गलतियों को करवा लें ठीक:-

आवेदन फॉर्म की गलतियां
  • आपने अगर पीएम किसान योजना में आवेदन किया है तो जाहिर है कि आपने आवेदन फॉर्म भरा होगा। ऐसे में आपको ये सुनिश्चित करना है कि इस फॉर्म में कोई गलती न हो। अगर आपके नाम, पते या आधार नंबर जैसी कई अन्य जानकारियां गलत है तो इसका सीधा असर आपकी किस्त पर पड़ सकता है। इसलिए आप आज ही अपने फॉर्म की गलतियों को ठीक करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
बैंक खाते की जानकारी
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत किस्त के पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। डीबीटी के माध्यम से इस पैसे को किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इसलिए आप ये सुनिश्चित कर लें कि आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी सही हो। अगर ये गलती होगी तो आपकी किस्त अटक सकती है।

4 of 5
किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
ई-केवाईसी
  • आप चाहते हैं कि आपको बतौर लाभार्थी किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी तय समय तक करवा लें। किस्त का लाभ लेने के लिए ये सबसे जरूरी कामों में से एक है। जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग
  • किस्त का लाभ लेने के लिए भू-सत्यापन जरूर करवा लें, इस काम को न भूलें। वरना आपकी किस्त अटक सकती है
  • इसी तरह किस्त का लाभ लेने के लिए आपको आधार लिंकिंग भी करवाना जरूरी होता है। आपको अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें