फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अटकी हुई है 17वीं किस्त, तो तुरंत करवाएं ये काम

Sat, 29 Jun 2024 12:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala
17th Installment of PM Kisan Yojana: देश के अन्नदाताओं के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है ताकि उन्हें खेती में मदद की जा सके। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही देख लीजिए जिसे केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है। मौजूदा समय में करोड़ों किसान इस योजना से जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसे में आप भी चाहें तो पात्र होने पर इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। जैसे- इस बार 17वीं किस्त का लाभ 9 करोड़ से भी ज्यादा पात्र किसानों ने लिया, लेकिन इस दौरान कई किसान ऐसे भी रहे जिनकी किस्त किसी न किसी कारण से अटक गई। ऐसे में अगर आप इन कामों के बारे में जान लेते हैं जिनकी वजह से किस्त अटकी है और इन्हें समय रहते पूरा करवा लेते हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कैसे हो सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
इन अधूरे कामों को पूरा करवाने पर आ सकती है किस्त:-

पहला काम 
  • आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपने ई-केवाईसी का काम नहीं करवाया या किसी कारण ये काम अधूरा रह गया, तो ऐसे में किस्त अटकना स्वाभाविक है। दरअसल, विभाग की तरफ से पहले ही ये जानकारी किसानों को दी गई थी कि बिना ई-केवाईसी करवाए हुए किस्त नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Freepik
दूसरा काम
  • योजना के अंतर्गत अगर किस्त का लाभ लेना है तो किसानों को भू-सत्यापन का काम करवाना भी अनिवार्य है। इसलिए आपको ये काम करवा लेना चाहिए था, लेकिन जिन किसानों ने इस बार ये काम नहीं करवाया उनकी किस्त अटक गई।

4 of 5
किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
किस्त अटकने के ये भी हैं कुछ कारण:-
  • अगर आपकी किस्त अटकी है तो इसके पीछे आपके आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक न होना भी एक कारण हो सकता है
  • अगर आपके आवेदन फॉर्म में जेंडर, नाम, आधार नंबर या फिर बैंक खाते की दी गई जानकारी गलत है आदि तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
  • ऐसे में अगर आपके द्वारा ऊपर बताए गए कामों में से कोई भी काम अधूरा रह गया है तो उसे तुरंत पूरा करवा लें। अगर आप ऐसा करते हैं तो राज्य सरकार आपका नाम किस्त के लिए केंद्र सरकार को भेज सकती है और आपको अटका हुआ लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें