PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Kist: हमारे देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए एक बड़ा वर्ग लाभान्वित हो रहा है। जैसे- किसानों की बात की जाए तो इनके लिए राज्य सरकारें तो कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। साथ ही केंद्र सरकार भी किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना में पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है और इस तरह से कुल सालाना 6 हजार रुपये का लाभ प्रत्येक किसान को मिलता है। इसी क्रम में अब अगली 18वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि ये कौन से कारण हैं जिनसे किस्त अटक सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...