फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: हर महीने किसानों को सरकार देगी 3 हजार रुपये, योजना में आवेदन करने से पहले जरूर जान लें ये बात

Mon, 04 Dec 2023 11:20 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Mandhan Yojana: देश में सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के समक्ष आने वाले आर्थिक संकटों को दूर करके उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। इसी सिलसिले में केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना नामक एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों की 60 की उम्र होने के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन देगी। देशभर में कई किसान केंद्र सरकार की इस योजना में आवेदन करके निवेश कर रहे हैं। अगर आप भी भारत सरकार की किसान मानधन योजना में निवेश करके अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको योजना में आवेदन करने से पहले जरूर जान लेना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में केवल 18 से 40 साल की उम्र के बीच के किसान आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
अगर आप 18 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने इस स्कीम में 55 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं आपकी उम्र जब 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

PM Kisan Yojana: अगर आप भी उठाना चाहते हैं पीएम किसान योजना का लाभ, तो जानें क्या हैं पात्रता की शर्तें

4 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
केंद्र सरकार की इस योजना में वही किसान आवेदन कर सकते हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है। अगर आपके पास 2 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि है। इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं या इनकम टैक्स भरते हैं। वे भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : istock
स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, खेत का खसरा खतौनी, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें