फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Mandhan Yojana: सरकार किसानों को हर महीने देगी तीन हजार रुपये की पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Mon, 20 May 2024 10:59 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
`PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
देश में ऐसे गरीब किसानों की संख्या काफी अधिक है, जिन्हें जीवन यापन करने में आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उम्र के शुरुआती पड़ाव पर ये किसान खेती किसानी और मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर लेते हैं। हालांकि, वृद्धावस्था के दौरान इनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं होता है। गरीब किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार पीएम किसान मानधन योजना का संचालन कर रही है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से की है। पीएम किसान मानधन योजना के अंतर्गत गरीब किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन दी जाती है। इस योजना में वही किसान आवेदन कर सकता है जिसकी उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच है। आप जिस उम्र में स्कीम में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
`PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
निवेश राशि 55 से लेकर 200 रुपये प्रतिमहीना है। अगर आप 18 साल की आयु में इस स्कीम में आवेदन करते हैं तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना होगा। यह निवेश आपको 60 की उम्र होने तक करना है। 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
`PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
पीएम किसान मानधन योजना का लाभ उन छोटे और सीमांत किसानों को मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि है। योजना के अंतर्गत अगर लाभार्थी किसान की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में हर महीने 50 प्रतिशत राशि उसकी पत्नी को दी जाएगी।

4 of 5
`PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
अगर आपके पास 2 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि है तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। वहीं एनपीएस में योगदान करने वाले किसानों को भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है। ईएसआईसी और ईपीएफओ का लाभ लेने वाले किसान भी इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 17वीं किस्त के पैसे, कहीं आप भी तो नहीं लिस्ट में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
`PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर स्कीम में अपना खाता खुलवाकर निवेश शुरू कर सकते हैं। 

PPF: 9 हजार रुपये की बचत करके इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं करीब 29 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें