PM Kisan Mandhan Yojana: देश में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। देश में ऐसे गरीब किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो उम्र के शुरुआती दौर में तो खेती किसानी करके अपनी आजीविका चला लेते हैं। वहीं उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद उनके पास आजीविका का कोई साधन नहीं होता है। गरीब किसानों की इसी समस्या को देखते हुए और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार एक शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम पीएम किसान मानधन योजना है। पीएम किसान मानधन योजना देश में काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम में कई किसान आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -