फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसान सरकार की इस स्कीम में करें आवेदन, हर महीने मिलेगी तीन हजार रुपये की पेंशन

Sun, 14 Jul 2024 11:54 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Freepik
PM Kisan Mandhan Yojana: देश में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। देश में ऐसे गरीब किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो उम्र के शुरुआती दौर में तो खेती किसानी करके अपनी आजीविका चला लेते हैं। वहीं उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद उनके पास आजीविका का कोई साधन नहीं होता है। गरीब किसानों की इसी समस्या को देखते हुए और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार एक शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम पीएम किसान मानधन योजना है। पीएम किसान मानधन योजना देश में काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम में कई किसान आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
पीएम किसान मानधन योजना में 18 से लेकर 40 साल तक की उम्र के किसान आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम में आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर योगदान राशि को तय किया जाता है।

AC Tips: बरसात के सीजन में किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए एसी? जरूर जान लें ये बात वरना आ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Freepik
अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 55 रुपये पीएम किसान मानधन योजना में निवेश करना होगा। यह निवेश आपको पूरे 60 साल की उम्र होने तक करना होगा। 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलने लगेगी। 

4 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Freepik
अगर आप पीएम किसान मानधन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र में जाना होगा। वहां जाकर आप आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Freepik
वे किसान जिनके पास दो हेक्टेयर से ज्यादा भूमि है वे इस स्कीम में आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा ईएसआईसी और ईपीएफओ का लाभ लेने वाले किसानों को भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है।  

APY: सरकार की जबरदस्त स्कीम, 7 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश, हर महीने मिलेगी पांच हजार रुपये की पेंशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें