फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या दिवाली से पहले जारी हो सकती है 21वीं किस्त? जानिए क्या है इसको लेकर अपडेट

Sun, 12 Oct 2025 11:10 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

pm kisan yojana 21vi kist kab aaegi: इस योजना के जरिए सरकार किसानों की आमदनी को स्थिर करने और खेती से जुड़ी अनिश्चितताओं को कम करना चाहती है। इस योजना के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब आएगी - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Yojana 21vi Kist: देश में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने और उनकी आर्थिक दशा में सुधार करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। यह योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

स्कीम के अंतर्गत पात्र किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जाती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक मदद को हर साल 3 समान किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत किसानों को 2 हजार रुपये की राशि मिलती है। इस योजना के जरिए सरकार किसानों की आमदनी को स्थिर करने और खेती से जुड़ी अनिश्चितताओं को कम करना चाहती है। इस योजना के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब आएगी - फोटो : AdobeStock
भारत सरकार अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 20 किस्तों को जारी कर चुकी है। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित 27 लाख किसानों के खाते में 21वीं किस्त के पैसे भेजे जा चुके हैं। वहीं देश के बाकी राज्यों के किसानों का सवाल है कि सरकार कब तक इस योजना की 21वीं किस्त जारी कर सकती है?

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब आएगी - फोटो : AdobeStock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं इसकी संभावना भी काफी कम दिख रही है। 

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत

4 of 5
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब आएगी - फोटो : AdobeStock
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार दिवाली के बाद नवंबर महीने में 21वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में भेज सकती है। भारत सरकार गलत ढंग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के प्रति काफी सख्त है। 

WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब आएगी - फोटो : AdobeStock
इस कारण योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अब तक ये दोनों कार्य नहीं कराए हैं तो जल्द से जल्द करा लें वरना आपको 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को भी लिंक करा लें।

Aadhaar: अब मुफ्त में करा सकेंगे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट, जानिए कब तक लागू रहेगी यह सुविधा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें