PM Kisan Yojana 21vi Kist: देश में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने और उनकी आर्थिक दशा में सुधार करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। यह योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
स्कीम के अंतर्गत पात्र किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जाती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक मदद को हर साल 3 समान किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत किसानों को 2 हजार रुपये की राशि मिलती है। इस योजना के जरिए सरकार किसानों की आमदनी को स्थिर करने और खेती से जुड़ी अनिश्चितताओं को कम करना चाहती है। इस योजना के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं।