फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi Yojana: 24 फरवरी को जारी होगी 19वीं किस्त, जानें क्या आपके खाते में आएंगे 2 हजार रुपये या नहीं

Tue, 28 Jan 2025 09:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 19th Installment Date: भारत सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। जो किसान इस योजना के लिए पात्र हैं वे लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त का लाभ? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनके जरिए एक बड़े वर्ग को लाभान्वित करने की कोशिश की जाती है। इनमें सब्सिडी, कोई सामान, पेंशन या आर्थिक मदद देने जैसी कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। जैसे, बात अगर किसानों की करें तो इनके लिए केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Nidhi Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार इस दिन जारी करेगी 19वीं किस्त; जानें तारीख

अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो लाभ ले सकते हैं। इसी क्रम में इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है जिसकी तारीख भी सामने आ गई है, लेकिन इस किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं 19वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिल सकता है...
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त का लाभ? - फोटो : Adobe Stock
19वीं किस्त कब जारी होगी?
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर से 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी करेंगे। उन्होंने ऐसा कहा है कि ऐसा प्लान बन रहा है। इसलिए 24 फरवरी का दिन योजना से जुड़े किसानों के लिए बेहद खास है क्योंकि इस दिन लाभार्थियों के बैंक खाते में 19वीं किस्त आएगी।
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त का लाभ? - फोटो : Adobe Stock
किन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त?
  • बात अगर उन किसानों की करें जिन्हें 19वीं किस्त मिलेगी तो इसमें पहले वे किसान हैं जिन्होंने ई-केवाईसी करवा रखी है। विभाग द्वारा पहले ही कहा जा चुका था कि किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इसलिए अगर आप ये काम करवा चुके हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।

4 of 5
किन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त का लाभ? - फोटो : Adobe Stock
  • दूसरे उन किसानों को भी किस्त का लाभ मिल सकता है जिन्होंने आधार लिंकिंग का काम करवा रखा है। इसमें आपको अपने बैंक खाते को आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। जिन किसानों ने ये काम नहीं करवा रखा है उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को जरूर करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त का लाभ? - फोटो : Adobe Stock
  • तीसरे उन किसानों को भी किस्त का लाभ मिल सकता है जिन्होंने भू-सत्यापन का काम करवा रखा है। इसमें किसानों की भूमि का सत्यापन किया जाता है जिसमें जमीन के कागजों का वेरिफिकेशन किया जाता है। अगर आपके जमीन के दस्तावेज जांच में सही पाए जाते हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें