प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना का उद्देश्य बेघर लोगों को घर प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। अब तक बड़ी संख्या में इसका लाभ लोगों को मिला है। वहीं अभी भी न जाने कितने लोग हैं, जिन्हें इस योजना के बारे में सही जानकारी नहीं है और जानकारी के आभाव में लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। कई बार लोगों की पीएम आवास योजना को लेकर अलग-अलग शिकायतें रहती हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं होता है कि इसका समाधान कैसे पाएं या इसकी शिकायत लेकर किसके पास जाएं। यहां तक कि लोग ये भी समझ नहीं पाते कि कौन संबंधित व्यक्ति है, जो उनकी समस्याओं का निपटारा करेगा। अगर आपके पास भी इस योजना से संबंधित कोई शिकायत है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसकी शिकायत कहां दर्ज करा सकते हैं, आइए जानते हैं...