फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas Yojana: पीएम आवास को लेकर है कोई शिकायत? तो करें ये काम, तुरंत होगी सुनवाई

Fri, 07 Jan 2022 03:21 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम आवास को लेकर है कोई शिकायत? तो करें ये काम - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है।  इस योजना का उद्देश्य बेघर लोगों को घर प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। अब तक बड़ी संख्या में इसका लाभ लोगों को मिला है। वहीं अभी भी न जाने कितने लोग हैं, जिन्हें इस योजना के बारे में सही जानकारी नहीं है और जानकारी के आभाव में लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। कई बार लोगों की पीएम आवास योजना को लेकर अलग-अलग शिकायतें रहती हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं होता है कि इसका समाधान कैसे पाएं या इसकी शिकायत लेकर किसके पास जाएं। यहां तक कि लोग ये भी समझ नहीं पाते कि कौन संबंधित व्यक्ति है, जो उनकी समस्याओं का निपटारा करेगा। अगर आपके पास भी इस योजना से संबंधित कोई शिकायत है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसकी शिकायत कहां दर्ज करा सकते हैं, आइए जानते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम आवास को लेकर है कोई शिकायत? तो करें ये काम - फोटो : amar ujala
यहां करें शिकायत
  • अगर आपके पास इस योजना से संबंधित कोई शिकायत है तो इसके समाधान के लिए व्यवस्था भी की गई है।
  • प्रत्येक ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर समस्या के समाधान की व्यवस्था की गई है। 
  •  सबसे बड़ी बात, हर स्तर पर शिकायत मिलने की तिथि से 45 दिनों की अवधि में शिकायत के निपटान का प्रावधान है। 
  • इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए अपने स्थानीय आवास सहायक या प्रखंड विकास अधिकारी से आप संपर्क किया जा सकता है।  
विज्ञापन

3 of 5
पीएम आवास को लेकर है कोई शिकायत? तो करें ये काम - फोटो : amar ujala
किसे मिलता है आवास योजना का लाभ?
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये तक है।  इसके अलावा निम्न आय वर्ग के वो लोग जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख से 6 लाख रुपये तक है। 

4 of 5
पीएम आवास को लेकर है कोई शिकायत? तो करें ये काम - फोटो : Amar Ujala
  • मध्यम आय वर्ग के वो लोग जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 6 लाख से 12 लाख रुपये तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम आवास को लेकर है कोई शिकायत? तो करें ये काम - फोटो : Amar Ujala
  • ईडब्लूएस और एलआईजी वर्ग की महिलाएं और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी इस योजना का लाभ मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें