फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pinterest: क्या है पिंटरेस्ट, कैसे बनाएं इस प्लेटफॉर्म पर अकाउंट? ये रहा प्रोसेस

Wed, 11 May 2022 08:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What is Pinterest - फोटो : Istock
What is Pinterest: आप में से अधिकतर लोगों ने गूगल पर ईमेज सर्च करते समय पिंटरेस्ट को जरूर देखा होगा। हालांकि, कई लोग इस प्लेटफॉर्म के बारे में नहीं जानते होंगे। इसी कड़ी में आज हम पिंटरेस्ट के बारे में जानेंगे। पिंटरेस्ट एक फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। यहां लोग बड़े पैमाने पर फोटो, वीडियो, आइडिया सजेशन्स या कोई मैसेज पिन करके दूसरे लोगों के साथ शेयर करते हैं। पिंटरेस्ट प्लेटफॉर्म पर आपको बड़ी मात्रा में फोटो और वीडियोज मिल जाएंगे। इस प्लेटफॉर्म पर आप कई कैटेगरी पर वीडियो और फोटो को देख और सेव कर सकते हैं। इसी वजह से इस प्लेटफॉर्म को इमेज शेयरिंग सोशल मीडिया भी कहा जाता है। पिंटरेस्ट का उपयोग आप उसकी वेबसाइट पर विजिट करके या एप्लीकेशन डाउनलोड करके दोनों ही तरह से कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए उस प्रोसेस के बारे में जानते हैं, जिसकी मदद से आप पिंटरेस्ट पर अपना अकाउंट बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
What is Pinterest - फोटो : istock

कैसे बनाएं पिंटरेस्ट पर अपना अकाउंट?

अगर आप पिंटरेस्ट प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको Pinterest.com पर विजिट करना है। उसके बाद आपको Sign up के विकल्प का चयन करना है।
विज्ञापन

3 of 5
What is Pinterest - फोटो : istock
Sign Up का ऑप्शन आपको स्क्रीन पर सबसे ऊपर राइट कॉर्नर पर मिल जाएगा। आपको उस विकल्प का चुनाव करना है। साइन अप करने के बाद आपको ईमेल आईडी को दर्ज करना होगा। इसके अलावा आपको एक नए पासवर्ड को क्रिएट करना है। 

4 of 5
What is Pinterest - फोटो : Istock
पासवर्ड क्रिएट करने के बाद आपको अपनी उम्र बॉक्स में फिल करनी है। इन डिटेल्स को फिल करने के बाद आपको Continue के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद एक वेलकम मैसेज दिखेगा। नेक्स्ट स्टेप पर Select Next to Continue के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What is Pinterest - फोटो : Istock
अब आपको अपना जेंडर, लैंग्वेज और कंट्री ऑफ रीजन का चुनाव करना है। इसे करने के बाद आपको अपने एरिया ऑफ इंटरेस्ट को सेलेक्ट करना होगा। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से अपना अकाउंट पिंटरेस्ट पर बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें