फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: पीएफ खाताधारक हो जाएं सावधान, जालसाज आपको भी बना सकते हैं ठगी का शिकार, जानिए बचने का तरीका

Mon, 31 Jan 2022 10:28 AM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ खाताधारक हो जाएं सावधान, जालसाज अब आपको भी बना सकते हैं ठगी का शिकार - फोटो : istock
अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में खाता है तो ये आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। इन दिनों धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जालसाज फोन या मैसेज के जरिए आपसे खाते की जानकारी लेकर सारे पैसे मिनटों में उड़ा देते हैं। अब पीएफ खाताधारकों पर भी ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा मंडराने लगा है, इसलिए ईपीएफओ ने खाताधारकों को चेतावनी दी है। ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की हिदायत दी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा है कि ईपीएफओ कभी भी अपने सदस्यों से फोन, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप आदि माध्यम से आधार, पैन, यूएएन, बैंक खाते, ओटीपी आदि से सम्बंधित कोई भी व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता है। अगर आपके पास इस तरह के कॉल या मैसेज आएं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि कैसे आप इस तरह की धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सकते हैं...  
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ खाताधारक हो जाएं सावधान, जालसाज अब आपको भी बना सकते हैं ठगी का शिकार - फोटो : pixabay
धोखाधड़ी से बचने के लिए क्या करें ?
  • ईपीएफओ ने कहा है कि संगठन कभी भी व्हाट्सएप, सोशल मीडिया या किसी भी माध्यम से कोई राशि जमा करने के लिए नहीं कहता है। अगर आपके पास इस तरह के मैसेज या कॉल आएं तो उसका उत्तर कभी न दें। 
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ खाताधारक हो जाएं सावधान, जालसाज अब आपको भी बना सकते हैं ठगी का शिकार - फोटो : iStock
  • ईपीएफओ के सदस्यों को किसी भी तरह की सेवाओं का लाभ उठाने के पैसे जमा करने के लिए नहीं कहा जाता है। लेकिन इसके बावजूद भी आपसे पैसों की मांग की जाती है, तो आप तुरंत टोल फ्री नंबर 1800-118-005 पर फोन करके इससे जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

4 of 5
पीएफ खाताधारक हो जाएं सावधान, जालसाज अब आपको भी बना सकते हैं ठगी का शिकार - फोटो : istock
  •  इसके अलावा खाताधारक ईपीएफओ की ऑफिशल वेबसाइट https://epfigms.gov.in पर जाकर किसी भी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ खाताधारक हो जाएं सावधान, जालसाज अब आपको भी बना सकते हैं ठगी का शिकार - फोटो : istock
  • आजकल केवाईसी अपडेट करने से लेकर ई-नॉमिनेशन तक कई ऐसी चीजें हैं, जिनके नाम पर लोगों से फ्रॉड हो रहे हैं। ऐसे में किसी भी काम के लिए आपसे पैसों की मांग की जा रही है, तो किसी भी फ्रॉड में ना फंसे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें