Government period leave policy: महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई तरह की शारीरिक और मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में ऊर्जा का स्तर कम हो सकता है, जिसकी वजह से उन्हें कई बार थकान महसूस होती है। महिलाओं की इसी समस्या को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। कर्नाटक सरकार ने कामकाजी महिलाओं की सेहत और कार्यस्थल पर समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस फैसले को लिया है।
इस फैसले के अंतर्गत कर्नाटक मंत्रिमंडल ने मेन्स्ट्रुअल लीव पॉलिसी 2025 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत नौकरीपेशा महिलाओं को एक दिन की पीरियड लीव दी जाएगी। खास बात यह है कि इस फैसले का लाभ सरकारी कर्मचारी महिलाओं के साथ साथ, वस्त्र उद्योग, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, आईटी फर्म और कई दूसरे क्षेत्र में नौकरी करने वाली महिलाओं को मिलेगा।