फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किस महीने में खत्म होगा 21वीं किस्त का इंतजार? किसान भाई यहां जानें

Fri, 10 Oct 2025 01:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होन है, लेकिन हर कोई ये जानने को आतुर है कि ये किस्त कब तक जारी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किस तारीख को आएगी? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Kist: सरकार अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती है जिनके जरिए अलग-अलग लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। इन योजनाओं का सीधा उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद की आर्थिक मदद करना, सब्सिडी देना या अन्य तरीकों सो मदद करना है आदि। जैसे, अगर आप किसान हैं तो आपके लिए केंद्र सरकार एक योजना चलाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।

इस योजना के जरिए सिर्फ और सिर्फ उन किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और अब तक 2-2 हजार रुपये की कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं जिसके बाद अब बारी 21वीं किस्त की है। ऐसे में ये किस्त कब जारी हो सकती है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में 21वीं किस्त जारी होने के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किस तारीख को आएगी? - फोटो : Adobe Stock
इन किसानों को मिल चुकी है 21वीं किस्त
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन देश के 27 लाख किसानों को इस योजना की 21वीं किस्त का लाभ मिल चुका है। बीती 26 सितंबर को उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के किसानों को ये लाभ दिया गया। यहां पर बारिश, बाढ़ और भूस्खलन आदि की वजह से किसानों को नुकसान पहुंचा था जिसके कारण मोदी सरकार ने ये किस्त जारी की।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किस तारीख को आएगी? - फोटो : Adobe Stock
इन किसानों को अभी भी इंतजार
  • वहीं, अब भी कई करोड़ों किसान ऐसे हैं जो पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और जिन्हें 21वीं किस्त का इंतजार है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी कर सकती है। हालांकि, अभी सरकार की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किस तारीख को आएगी? - फोटो : Adobe Stock
  • दूसरी तरफ अगर नियमों को देखें, तो पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। पिछली लगभग सभी किस्तें ऐसे ही रिलीज हुई हैं और इस हिसाब से 21वीं किस्त का समय नवंबर में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि नवंबर में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, इसके लिए भी अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किस तारीख को आएगी? - फोटो : ANI
डीबीटी से होंगे जारी
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त एक कार्यक्रम आयोजित कर की जाती है। जहां पर पीएम नरेंद्र मोदी डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भी 21वीं किस्त के लिए हर बार की तरह कार्यक्रम आयोजित होगा और उसके बाद ही योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को ये लाभ मिल पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें