फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या होगा आपके पेटीएम अकाउंट का, उसमें जमा पैसे का और फास्टैग का? यहां जानें हर सवाल का जवाब

Thu, 01 Feb 2024 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आरबीआई का पेटीएम पर बड़ा एक्शन। - फोटो : Amar Ujala
RBI Action on Paytm: क्या आप पेटीएम एप का इस्तेमाल करते हैं? क्या आपका इसमें बैंक खाता है? शायद आपका इस बैंक खाते में पैसा भी जमा हो और भी बहुत कुछ इस वक्त आपके मन में चल रहा होगा, जो लाजमी भी है। दरअसल, देश की सबसे बड़ी फिनटेक कंपनी पेटीएम पर भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने बड़ी रोक लगाई है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सभी सेवाओं पर आरबीआई द्वारा एक मार्च से रोक लगा दी गई है। हालांकि, पैसे निकालने और ट्रांसफर की अनुमति दी गई है। ऐसे में पेटीएम यूजर्स के मन में सवाल चल रहा होगा कि अब उनके पैसे का क्या होगा? उनके बैंक खाते का क्या होगा और उनके फास्टैग का क्या होगा? तो चलिए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आरबीआई का पेटीएम पर बड़ा एक्शन। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
वॉलेट में रखें पैसे का क्या?
  • अगर आप पेटीएम बैंक के ग्राहक हैं, तो आपको अपने पैसे को जल्द से जल्द निकाल लेना चाहिए। आप इस पैसे को अपने किसी अन्य बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं या कुछ और इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आरबीआई का पेटीएम पर बड़ा एक्शन। - फोटो : istock
दुकानदार ग्राहकों से पेटीएम द्वारा पैसे ले पाएंगे?
  • अगर आप एक दुकान चलाते हैं और आपके दुकान पर पेटीएम क्यूआर कोड है और आप अपने ग्राहकों से पैसा प्राप्त करते हैं। तो अब आगे से आप अपने ग्राहकों से पेटीएम के जरिए पैसे प्राप्त नहीं कर पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके खाते में फ्रेड क्रेडिट की अनुमति नहीं है।

4 of 5
आरबीआई का पेटीएम पर बड़ा एक्शन। - फोटो : istock
क्या यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे?
  • अगर आपका यूपीआई लिंक पेटीएम पेमेंट्स बैंक से लिंक है, तो आप सिर्फ 29 फरवरी तक पैसा ट्रांसफर कर पाएंगे। फिर इसे खत्म होने तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आप कोई दूसरी यूपीआई आईडी बना सकते हैं, जो किसी और बैंक से लिंक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरबीआई का पेटीएम पर बड़ा एक्शन। - फोटो : istock
पेटीएम फास्टैग वाले क्या करें?
  • आपके पास अगर पेटीएम का फास्टैग है, तो अब ये काम नहीं कर पाएगा। ऐसे में आपको दूसरा कोई नया फास्टैग खरीदना होगा, क्योंकि आप पेटीएम वाला फास्टैग आगे काम नहीं करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें