PM Suryoday Yojana: भारत सरकार पहले से कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद दिल्ली लौटते ही प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। वहीं, इससे जो बिजली बनेगी उसका लोग इस्तेमाल कर पाएंगे और बिजली का बिल बचा पाएंगे। वहीं, अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इसको लेकर बजट में एक बड़ा एलान किया गया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।