फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paneer Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे बाजार का मिलावटी पनीर, ऐसे करें वास्तविकता की पहचान

Sun, 08 Oct 2023 05:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Paneer Adulteration - फोटो : Istock
Paneer Adulteration: आज के समय बाजार में बिकने वाली चीजों में क्या असली है और किस में मिलावट की गई है? इन सबमें पहचान करना काफी मुश्किल काम हो गया है। बाजार में बिकने वाली कई खाद्य सामग्रियों में धड़ल्ले से मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। इस कारण अगर आप भी इन मिलावटी चीजों का सेवन करते हैं, तो ऐसे में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पनीर खाना हम सब को पसंद है। पनीर स्वास्थ्य के लिए तो लाभदायक है ही साथ में इसका स्वाद भी काफी लाजवाब होता है। वहीं बीते लंबे समय से मिलावटी पनीर बेचे जाने के कई मामले देशभर से सामने निकलकर आते रहे हैं। बाजार में कई दुकानदार मिलावटी पनीर को बेचते हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिकने वाले असली और मिलावटी पनीर में पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Paneer Adulteration - फोटो : Istock
आप बाजार में बिकने वाले नकली पनीर के बारे में उसको पानी में उबालकर पता कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको पनीर को पानी में उबालना है। उसके बाद पनीर को पानी में ठंडा होने के लिए छोड़ देना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Paneer Adulteration - फोटो : Istock
इसके बाद पानी जब ठंडा हो जाए। उसके बाद आपको पनीर पर सोयाबनी या अरहर का पाउडर डालकर छोड़ देना है। अगर इसके बाद पनीर का रंग हल्का लाल नजर आता है। ऐसे में आपके पनीर में डिटर्जेंट या यूरिया की मिलाटव की गई है। 

Business Ideas: इस बिजनेस को शुरू करने के बाद जल्द बन सकते हैं लखपति, बंपर होगी कमाई

4 of 5
Paneer Adulteration - फोटो : Istock
आप दुकान पर बिकने वाले पनीर की पहचान उसकी खुशबू से भी कर सकते हैं। अगर पनीर से किसी भी तरह की खुशबू नहीं आ रही है। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि पनीर नकली है। असली पनीर से दूध जैसी खुशबू आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Paneer Adulteration - फोटो : Istock
आप पनीर को खरीदते समय उसको उंगलियों से मसलकर भी पता कर सकते हैं। अगर पनीर टूटकर गिरता है। ऐसे में पनीर के नकली होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें