फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: अगर आपके पैन कार्ड में भी है कोई गलती, तो घर बैठे ऐसे करवाएं ठीक

Thu, 08 Feb 2024 03:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैन कार्ड की गलतियां कैसे ठीक करवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Pan Card Update: अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आपके पास पैन कार्ड है? तो शायद आपका जवाब हां में ही होगा। दरअसल, ये एक जरूरी दस्तावेज है जिसकी जरूरत कई कामों के लिए पड़ती है। बैंक में खाता खुलवाना हो, वित्तीय लेन देन करना हो, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना हो जैसे कई अन्य कामों के लिए पैन कार्ड जरूरी होता है। ऐसे में पैन कार्ड की जरूरत को समझा जा सकता है। वहीं, कई लोगों के पैन कार्ड में नाम, जन्मतिथि जैसी कई अन्य गलतियां होती हैं। पर जानकारी के अभाव के कारण कई लोग इन गलतियों को ठीक नहीं करवा पाते हैं, लेकिन आपको चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि यहां आप वो तरीका जान सकते हैं जिससे आप घर बैठे ही पैन कार्ड की गलतियों को ठीक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
पैन कार्ड की गलतियां कैसे ठीक करवाएं? - फोटो : istock
पैन कार्ड की गलतियों को ठीक करवाने का तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आपके पैन कार्ड में किसी तरह की कोई गलती है, तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाना है
  • यहां जाकर आपको एप्लीकेशन टाइप में चेंज/करेक्शन पैन डाटा के विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
पैन कार्ड की गलतियां कैसे ठीक करवाएं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको अपनी कैटेगरी भी दर्ज करनी है और मांगी गई जानकारी भरें
  • फिर आपको कैप्चा कोड भरना है और फॉर्म को सबमिट कर देना है
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी रिक्वेस्ट रजिस्टर हो जाएगी
  • फिर आपकी ईमेल आईडी पर एक टोकन नंबर और एक लिंक आएगा

4 of 5
पैन कार्ड की गलतियां कैसे ठीक करवाएं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको ईमेल पर आए लिंक पर क्लिक करना है और फिर स्क्रीन पर पैन अपडेट का पेज खुलेगा
  • यहां पर आपको मांगी गई जरूरी जानकारियां भरनी हैं और नेक्स्ट पर क्लिक करना है
  • अब आपको मांगे गई दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करनी है और पेमेंट कर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैन कार्ड की गलतियां कैसे ठीक करवाएं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलेगी, जिसे अपने पास संभालकर रखें
  • फिर आपको मांगी गई जरूरी जानकारियों को डाक से एनएसडीएल ई-गवर्नेस के दिए गए पत्ते पर भेजना है
  • फिर आपकी जानकारी को वेरिफाई किया जाता है और फिर सही पाए जाने पर अपडेट कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें