फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना: क्या आप स्कीम का लाभ लेने के लिए पात्र हैं? यहां जानें इस बारे में

Thu, 08 Feb 2024 02:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं और आप किसी स्कीम के लिए पात्र हैं तो आप जुड़कर लाभ ले सकते हैं। भारत सरकार और राज्य सरकारें दोनों ही कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को ही देख लीजिए। 17 सितंबर 2023 को केंद्र सरकार ने इस योजना को लॉन्च किया, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। बस अगर आप भी इस विश्वकर्मा योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं इस योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock
लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ:-
  • रोजाना ट्रेनिंग के बाद 500 रुपये स्टाइपेंड देने का प्रावधान है
  • टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
  • बिना गारंटी के पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर इसे चुकाने पर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Istock
कौन लोग ले सकते हैं लाभ?

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत वो लोग जुड़कर लाभ ले सकते हैं, जो पात्र हैं। ऐसे में ये जानने के लिए कौन लोग पात्र हैं, आपको पात्रता सूची देखनी पड़ेगी जिसके मुताबिक वो लोग पात्र हैं...
  • जो लोग ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग नाई हैं
  • मालाकार और धोबी हैं
  • अगर आप मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • अगर आप दर्जी हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : pixabay
  • जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • राजमिस्त्री हैं
  • नाव निर्माता हैं या लोहार हैं तो आप पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock
आवेदन का तरीका:-
  • आप अगर योजना के लिए पात्र हैं, तो पहले नजदीकी जनसेवा केंद्र जाएं
  • वहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलकर दस्तावेज दें
  • फिर पात्रता और दस्तावेज चेक होंगे
  • जब सब कुछ सही पाया जाएगा, तो आपका आवेदन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें