Pan Card Update: अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आपके पास पैन कार्ड है? तो शायद आपका जवाब हां में ही होगा। दरअसल, ये एक जरूरी दस्तावेज है जिसकी जरूरत कई कामों के लिए पड़ती है। बैंक में खाता खुलवाना हो, वित्तीय लेन देन करना हो, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना हो जैसे कई अन्य कामों के लिए पैन कार्ड जरूरी होता है। ऐसे में पैन कार्ड की जरूरत को समझा जा सकता है। वहीं, कई लोगों के पैन कार्ड में नाम, जन्मतिथि जैसी कई अन्य गलतियां होती हैं। पर जानकारी के अभाव के कारण कई लोग इन गलतियों को ठीक नहीं करवा पाते हैं, लेकिन आपको चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि यहां आप वो तरीका जान सकते हैं जिससे आप घर बैठे ही पैन कार्ड की गलतियों को ठीक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे...