फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card Online Apply: इनकम टैक्स के लेन-देन में जरूरी होता है पैन कार्ड, घर बैठे ऐसे करें आवेदन

Wed, 02 Feb 2022 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैन कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : Amar Ujala
हमारे पास आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे नाजाने कितने जरूरी दस्तावेज होते हैं, जिनकी हमें समय-समय पर जरूरत पड़ती रहती है। ऐसा ही एक दस्तावेज है पैन कार्ड, जो काफी ज्यादा जरूरी होता है। इसे बनवाना जरूरी हो जाता है, क्योंकि ये आपके सभी वित्तीय कामों के लिए जरूरी होता है। बैंक में लेन-देन करना हो या फिर किसी तरह का लोन लेना हो। ऐसे कई कामों के लिए पैन कार्ड काम आता है। इसके अलावा इनकम टैक्स के लेन-देन के लिए पैन कार्ड काफी काम आता है, और इसके न होने पर आपका ये काम तक अटक सकता है। इसलिए पैन कार्ड का पास में होना बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आप इसे घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं। मतलब घर बैठे आपका ऑनलाइन तरीके से पैन कार्ड बन जाएगा और इसके लिए आपको कहीं जाना भी नहीं पडे़गा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पैन कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock
ऐसे आवेदन कर सकते हैं पैन कार्ड के लिए:-

स्टेप 1
  • इनकम टैक्स के लेन-देन के लिए पैन कार्ड जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप भी पैन कार्ड के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 5
पैन कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : pixabay
स्टेप 2
  • यहां वेबसाइट पर आपको 'गेट न्यू पैन' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। फिर आपको कैप्चा कोड वाला विकल्प नजर आएगा, यहां पर कैप्चा कोड दर्ज करें।

4 of 5
पैन कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • अब आपको इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जिस पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा। आपको ओटीपी दर्ज करना है, और फिर अपना आधार कार्ड नंबर और बाकी जरूरी जानकारियां भरनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैन कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आपको अपनी ईमेल आईडी दर्ज करनी है। फिर आपको सबमिट पैन रिक्वस्ट पर क्लिक करना है। अब आपको एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा, और फिर आप अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें