फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card: क्या चोरी हो गया है आपका पैन कार्ड? तो परेशान होने की जगह ऐसे बनवा सकते हैं दोबारा, जानें तरीका

Fri, 01 Mar 2024 03:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दोबारा पैन कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala
Apply Pan Card: आपका आधार कार्ड, आपका एड्रेस प्रूफ, आपका ड्राइविंग लाइसेंस, आपका वोटर आईडी कार्ड आदि। ये सभी दस्तावेज ऐसे हैं, जिनके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। इसलिए लोग इन्हें अपने पास ही रखते हैं। पर जरा सोचिए कि अगर ये चोरी या गुम हो जाए, तो फिर आप क्या करेंगे? सबसे पहले तो लोग परेशान हो जाते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दस्तावेजों को दोबारा बनवाया जा सकता है। ठीक इसी तरह आपका पैन कार्ड भी एक अहम दस्तावेज की श्रेणी में आता है, लेकिन अगर कभी ये गुम या चोरी हो जाए तो आप इसे दोबारा बनवा सकते हैं। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
दोबारा पैन कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock
दोबारा पैन कार्ड ऐसे बनवा सकते हैं:-

स्टेप 1
  • कभी अगर पैन कार्ड गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो आप इसे दोबारा बनवा सकते हैं
  • आपको इसके लिए पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना होगा
  • यहां पर आपके सामने एक पेज खुलेगा, जहां पर आपको अपने पैन नंबर, आधार नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियां भरनी हैं
विज्ञापन

3 of 5
दोबारा पैन कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको जीएसटीएन नंबर का कॉलम मिलेगा, इसे छोड़ दें और टी और सी पर क्लिक कर दें
  • फिर आपको कैप्चा कोड भरना है और सबमिट कर देना है
  • ऐसा करते ही आपके सामने आपकी सारी जानकारी आ जाएंगी
  • अब यहां पर अपना पता और पिन कोड भरें, ये इसलिए है ताकि इस पते पर आपका पैन कार्ड आ सके

4 of 5
दोबारा पैन कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको भरे हुए पते को वेरिफाई करवाना है, इसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा
  • इस ओटीपी को आपको यहां भरना है
  • फिर आपको 50 रुपये का शुल्क ऑनलाइन भरना है
  • पेमेंट होने के बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोबारा पैन कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 4
  • जैसे ही पेमेंट पूरी हो जाती है, तो फिर आप पैन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएंगे
  • अब आगे बढ़ते ही आपको एक स्लिप मिलेगी, जिसे आपको संभालकर रखना है
  • इसके बाद कुछ दिनों के भीतर आपके द्वारा दिए गए पते पर आपका पैन कार्ड आ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें