फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: विश्वकर्मा योजना में करना चाहते हैं आवेदन या जानना चाहते हैं मिलने वाले लाभों के बारे में, तो यहां जानें

Fri, 01 Mar 2024 01:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं लगातार चल रही हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई योजनाएं चलाती है, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। इन सभी योजनाओं का लाभ गरीब वर्ग, मध्यम वर्ग, जरूरतमंद और पात्र आदि लोगों को मिल सकता है। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के जरिए पात्र लोगों को आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है और इस योजना में 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आप यहां आवेदन का तरीका और मिलने वाले लाभों के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ:-

सटाइपैंड और इसेंटिंव
  • इस योजना के अंतर्गत लोगों को एडवांस कौशल ट्रेनिंग देने का प्रावधान है, जिसके बदले आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिए जाते हैं
  • वहीं, अगर आप लाभार्थी हैं, तो यहां इंसेंटिव देने की भी सुविधा है
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Istock
टूलकिट के लिए पैसे और लोन की सुविधा
  • योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को 15 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिससे आप टूलकिट खरीद सकते हैं जो आपके काम आता है
  • वहीं, बिना गारंटी और सस्ती ब्यज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन और इसे चुकाने के बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोने देने का प्रावधान है।

4 of 5
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : pixabay
आवेदन करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • जैसा कि आप पिछली स्लाइड्स में योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में जान चुके हैं
  • ऐसे में अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • केंद्र पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • फिर उन्हें अपने दस्तावेज देने हैं, जिन्हें अधिकारी द्वारा चेक किया जाता है
  • इसके साथ ही आपकी पात्रता भी चेक होती है
  • अब जब सब कुछ सही पाया जाता है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें