फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card Alert: पैन कार्ड चोरी होने पर तुरंत उठाएं ये कदम, नहीं होगी कोई दिक्कत

Fri, 26 Aug 2022 09:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पैन कार्ड चोरी होने पर क्या करें - फोटो : Amar Ujala
Pan Card: अगर आप चाहते हैं कि आपका कोई भी सरकारी या गैर-सरकारी काम न अटके, तो इसके लिए आपको अपने पास जरूरी दस्तावेज रखने होंगे। दरअसल, हर एक काम के लिए आधार कार्ड समेत कई अन्य तरह के दस्तावेज चाहिए होते हैं। ठीक ऐसे ही पैन कार्ड भी जरूरी है। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिबिल स्कोर देखना हो, लोन लेना हो, पीएफ का काम करना हो आदि कामों के लिए पैन कार्ड का पास में होना जरूरी है। लेकिन कई लोगों के साथ एक दिक्कत होती है कि उनका पैन कार्ड चोरी हो जाता है। सोचिए कि अगर आपका पैन कार्ड चोरी हो जाए तो फिर आप क्या करेंगे? अगर आप नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने पैन कार्ड के चोरी होने पर दूसरा यानी डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पैन कार्ड चोरी होने पर क्या करें - फोटो : Amar Ujala
पहले ये काम कर लें
  • अगर आपका पैन कार्ड चोरी हो गया है, तो आपको पैन कार्ड कार्यालय को इसकी सूचना देनी चाहिए। इसके अलावा आपको इसकी एफआईआर भी करवा देनी चाहिए, ताकि भविष्य में आप किसी दिक्कत में न पड़े। इसके बाद आप अपना डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा लें।
विज्ञापन

3 of 6
पैन कार्ड चोरी होने पर क्या करें - फोटो : istock
पैन कार्ड दोबारा बनवाने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आपका पैन कार्ड चोरी हो गया है, तो आपको इसे दोबारा प्रिंट (डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाना) करवा लेना चाहिए ताकि आपके कोई काम न रूके। इसके लिए आपको इसके आधिकारिक लिंक https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना होगा।

4 of 6
पैन कार्ड चोरी होने पर क्या करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको यहां पर एक फॉर्म भरना है और अपना पैन नंबर जो चोरी हुआ है उसे दर्ज करें। इसके अलावा आधार नंबर जैसी अन्य जानकारियां दर्ज करें।
विज्ञापन

5 of 6
पैन कार्ड चोरी होने पर क्या करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर अपने आधार कार्ड की सहमति दें और कैप्चा कोड भरें। फिर सबमिट कर दें। अब शुल्क देने के लिए आपको इस लिंक https://www.pan.utiitsl.com/PAN_ONLINE/homereprint पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैन कार्ड चोरी होने पर क्या करें - फोटो : istock
स्टेप 4
  • जानकारी के मुताबिक, आपको अपने डुप्लीकेट पैन कार्ड को देश में मंगाने के लिए 50 रुपये और देश के बाहर मांगने के लिए 959 रुपये देने होंगे। पेमेंट के बाद आपके घर आपका नया पैन कार्ड आ जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें