फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONDC: बेहद ही सस्ते दामों पर इस प्लेटफार्म पर मिल रही घर की ग्रॉसरी, ऐसे करें ऑर्डर

Sun, 28 May 2023 02:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ONDC - फोटो : ONDC
ONDC: इन दिनों सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सरकार द्वारा तैयार किए गए डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ONDC की चर्चाएं काफी तेजी से हो रही हैं। यह सरकार द्वारा तैयार किया गया डिजिटल ई-कॉमर्स का एक ऐसा ओपन नेटवर्क प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी दुकानदार रजिस्टर करके अपने प्रोडक्ट की बिक्री कर सकता है। भारत सरकार द्वारा तैयार किए गए ONDC प्लेटफॉर्म का उद्देश्य देश के ई-कॉमर्स क्षेत्र में एक फेयर ट्रेड को जन्म देना है। इस प्लेटफॉर्म के आने से देश में अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कंपनियों की ड्ओपॉली खत्म होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। भारत सरकार द्वारा तैयार किया गया यह एक नॉन प्रॉफिटेबल प्लेटफॉर्म है। ऐसे में इस पर दुकानदार को काफी कम मात्रा में कमीशन देना होता है। यही वजह है, जिसके चलते लोगों को इस प्लेटफॉर्म पर काफी कीमत पर सामान मिल रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप कम कीमत पर ग्रॉसरी को खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
ONDC - फोटो : सोशल मीडिया
ONDC का कोई प्रॉपर एप नहीं है। ऐसे में इस प्लेटफॉर्म से ऑर्डर करने के लिए आपको पेटीएम जैसे सेलर एप की सहायता लेनी होगी। आप इन सेलर एप की मदद से ONDC का उपयोग कर सकते हैं। 

MF SIP: 266 रुपये की बचत दिला सकती है आपको 88.3 लाख का फंड, जानिए क्या है स्कीम
विज्ञापन

3 of 5
ONDC - फोटो : Istock
इसके लिए आपको सेलर एप को ओपन करके सर्च बार में ONDC को सर्च करना है। इसके बाद आपको Food And Groceries के विकल्प का चयन करना है। 

4 of 5
ONDC - फोटो : Istock
इस प्रोसेस को करने के बाद स्क्रीन पर वह सभी शॉप नेम ओपन हो जाएंगे। इसके बाद आप अपनी पसंदीदा जगह से ग्रॉसरी का ऑर्डर बुक कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ONDC - फोटो : Istock
ONDC से ग्रॉसरी को बुक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें