New Service Charge Guidelines: होटल या रेस्तरां में लोग खाना खाने जाते रहते हैं। कभी परिवार के साथ, कभी दोस्तों के साथ, तो कभी अकेले ही। यहां जाकर लोग लजीज खाने का स्वाद लेते हैं, और बिल देते हैं। दरअसल, जो खाना आप ऑर्डर करते हैं उसका आपको बिल देना होता है। यही नहीं, कई लोग तो बिल के साथ टिप भी देते हैं और ये हर कोई अपनी खुशी से देता है। लेकिन जब खाने का बिल आपके पास आता है, तो आपने कभी न कभी ये नोटिस जरूर किया होगा कि आपको बिल में खाने के अलावा सर्विस चार्ज भी देने होते हैं। ये खाने के बिल का 5 फीसदी से 15 फीसदी तक सर्विस चार्ज वसूला जाता है। लेकिन क्या इसे देने की जरूरत है? क्या होटल या रेस्तरां आपसे ये जबरदस्ती ले सकता है? तो चलिए आपको बताते हैं कि इसको लेकर अब क्या नया नियम लागू हो गया है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...