साल 2021 का आखिरी महीना चल रहा है। कुछ दिन बाद नया साल यानी 2022 आ जाएगा। इस साल यानी 2021 में लोगों को कई बदलाव देखने को मिले। आने वाले नए साल में भी कई सारे बदलाव होने वाले हैं, जिनका सीधा असर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाला है। 1 जनवरी 2022 यानी नए साल की शुरुआत के साथ ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 जनवरी से आरबीआई का एक नया नियम लागू हो रहा है। इससे जुड़ी जानकारी इस महीने की शुरुआत में ही भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने दे थी। नए नियम के तहत अब आप कॉन्टैक्टलेस डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स से अधिकतम 5 हजार रुपये तक का भुगतान बिना किसी पिन के आसानी से कर सकेंगे। आज इस रिपोर्ट में जान लीजिए क्या है नया नियम, क्योंकि इसकी जानकारी नहीं होने पर आपको मुश्किल हो सकती है...