फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card Benefits: बहुत काम का है पैन कार्ड, फायदे जानकर आज ही बनवाना चाहेंगे आप भी

Thu, 16 Dec 2021 05:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
हमारे पास कई तरह के ऐसे दस्तावेज होते हैं, जो हमारे बेहद काम के होते हैं। हम इन दस्तावेजों से कई लाभ पाते हैं। सरकारी योजनाओं के अलावा गैर-सरकारी लाभ पाने के लिए हमारे ये दस्तावेज जरूरी होते हैं। ऐसे में हमारे पास इन दस्तावेजों का होना जरूरी होता है। कई ऐसे काम होते हैं, जो कई बार इन जरूरी दस्तावेजों के न होने के कारण अटक जाते हैं। ऐसा ही एक दस्तावेज है पैन कार्ड। हमारे कई कामों के लिए पैन कार्ड जरूरी होता है। पैन कार्ड को आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है, और हर भारतीय के लिए ये बेहद जरूरी होता है। बैंक से लेकर नाजाने कितनी जगहों पर इसकी जरूरत होती है, लेकिन कई लोग इसके फायदों को नहीं जानते हैं जिसके कारण वो इसे बनाना भी जरूरी नहीं मानते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं पैन कार्ड के क्या-क्या फायदे हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
ये हैं पैन कार्ड बनवाने के फायदे:-

सिबिल स्कोर जान सकते हैं
  • लोन लेने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका सिबिल स्कोर बेहतर स्थिति में हो। अगर आपका सिबिल स्कोर कम है, तो आपको लोन मिलने में खासी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में पैन कार्ड की मदद से आप अपना सिबिल स्कोर जान सकते हैं, और आप पता लगा सकते हैं कि आपको लोन मिल पाएगा या नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लोन की जानकारी मिल सकती है
  • कई बार लोग एक से ज्यादा लोन ले लेते हैं, और उन्हें उससे जुड़ी कई जानकारियां चाहिए होती हैं। तो ये सब आपके पैन कार्ड के जरिए ही हो सकता है। पैन कार्ड नंबर से आप अपने खाते पर चल रहे लोन की जानकारी ले सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बैंक में खाता खुलवा सकते हैं

जब हम बैंक में खाता खुलवाते हैं, तो हमें आधार कार्ड, बैंक का फॉर्म, पासपोर्ट साइज फोटो आदि की जरूरत होती है। लेकिन इसके अलावा एक और चीज सबसे जरूरी है और वो है पैन कार्ड। खाता खुलवाने के लिए ये सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
टैक्स की जानकारी
  • हम अपने खाते से कितना लेन-देन कर रहे हैं, हमने टैक्स भरा या नहीं, हम टैक्स के दायरे में आते हैं या नहीं आदि। ऐसी टैक्स से जुड़ी जितनी भी जानकारी होती है, ये सब हमारे पैन कार्ड से पता चल जाता है। इसलिए पैन कार्ड का ये भी एक फायदा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें