Kuttu ka atta me milawat ka pata kaise kare
- फोटो : AdobeStock
30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस दौरान 9 दिनों तक माता दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि में भक्त माता की उपासना करने के लिए पूरे 9 दिनों का व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान कई लोग कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी खाते हैं। इस कारण नवरात्रि के समय कुट्टू के आटे की मांग काफी बढ़ जाती है। कई बार देखने को मिलता है कि बाजार में जिन चीजों की मांग बढ़ती है उनमें मिलावट करके बेचा जाता है। इस कारण अगर आप भी बाजार में कुट्टू का आटा खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से आपके स्वास्थ्य पर कई तरह के नकारात्मक असर पड़ सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिकने वाले मिलावटी कुट्टू के आटे की पहचान कर सकते हैं।