फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: होली के मौके पर बाइक पर लग जाए रंग, तो इन तरीकों से करें उसको साफ

Fri, 14 Mar 2025 05:21 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to remove Holi colors from bike: आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाइकों पर लगे रंग को आसानी से छुड़ा सकते हैं। 
विज्ञापन
How to remove Holi colors from bike - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How to remove Holi colors from bike: 14 मार्च को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा। इस त्योहार पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं। इसी वजह से होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को यह त्योहार मनाया जाता है। होली केवल त्योहार ही नहीं बल्कि प्रेम, भाईचारे और उल्लास का भी प्रतीक है। लोग इस दिन अपने पुराने गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं।

विज्ञापन


हालांकि, होली के मौके पर अक्सर देखने को मिलता है कि गली और सड़कों पर खड़ी बाइक पर गुलाल और रंग लग जाता है। ये रंग काफी ज्यादा पक्के होते हैं। होली खत्म होने के बाद जब लोग इन रंगों को छुड़ाने की कोशिश करते हैं उसके बाद भी ये नहीं छूटते। इस कारण लोग काफी परेशान हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाइकों पर लगे रंग को आसानी से छुड़ा सकते हैं। 

बाइक पर लगे रंग को ऐसे करें साफ

  • सबसे पहले आपको अपनी बाइक पर लगी धूल और सामान्य गंदगी को एक गीले कपड़े से साफ करना है।
  • इसके बाद आपको कार वाश शैम्पू लेकर उन जगहों को कपड़े से साफ करना है, जहां पर रंग लगा हुआ है। 

  • इस बात का ध्यान रखें कि किसी ब्रश या ठोस चीज का इस्तेमाल बाइक पर लगे रंग को साफ करने के लिए न करें।
  • इससे बाइक की बॉडी पर डेंट या स्क्रैच आ सकता है। इससे आपको काफी नुकसान होगा। 

  • इसके अलावा अगर बाइक पर हाल फिलहाल में रंग लगा है तो उसे आप तुरंत साफ करेंगे तो दाग जमने से बच सकते हैं।
  • अगर आपके पास कार वॉश शैम्पू नहीं है, तो आप बाजार में बिकने वाले सामान्य शैंपू का इस्तेमाल भी बाइक को साफ करने के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन

  • होली के दिन अपनी बाइक को कवर करने के लिए बाइक कवर का इस्तेमाल जरूर करें।
  • बाइक को कवर करने से होली के दिन उस पर पानी या रंग नहीं लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें