फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: मात्र पांच हजार रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं करीब 95 लाख रुपये, जानिए क्या है स्कीम

Mon, 24 Jun 2024 02:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund - फोटो : Istock
Mutual Fund SIP: अगर आप अपने भविष्य को देखते हुए कोई अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं करते हैं तो आपको रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। इस कारण व्यक्ति को मजबूरन किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर होना पड़ता है। इसी को देखते हुए कई लोग छोटी बचत योजनाओं में निवेश करते हैं। यहां निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होता है। हालांकि, यहां पर निवेश करने पर आपको उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो उसे म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप पांच हजार रुपये निवेश करके करीब 95 लाख रुपये इकट्ठा करके अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund - फोटो : Istock
इसके लिए आपको सबसे पहले एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। आप किसी विशेषज्ञ की मदद लेकर भी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करने के बाद आपको उसमें एसआईपी बनवानी है। 

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी करा रहा खूबसूरत नेपाल की सैर, इतना है किराया, मिल रही ये सुविधाएं
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund - फोटो : Istock
एसआईपी बनवाने के बाद आपको हर महीने उसमें करीब पांच हजार रुपये का निवेश करना है। पांच हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 25 सालों के लिए करना होगा। 

Indian Railways: सबको मिलेगी ट्रेनों में कंफर्म सीट! रेलवे इस मास्टरप्लान पर कर रहा काम

4 of 5
Mutual Fund - फोटो : Istock
इस दौरान आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर 25 सालों तक रिटर्न आपकी उम्मीदों के मुताबिक मिलता है। इस स्थिति में आप 94.9 लाख रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों की सहायता से आप रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सशक्त होकर जी सकेंगे। 

AC: एसी को लगातार कितने घंटों तक चलाया जा सकता है? जरूर जान लें ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

Marriage: शादी करने के लिए सरकार दे रही है 51 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम की पात्रता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें