फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: इस स्कीम में 40 हजार रुपये का करें निवेश, मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकेंगे 93 करोड़ का फंड

Mon, 04 Apr 2022 04:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
Mutual Fund SIP: आज हम आपको एक ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप मात्र 40 हजार रुपये का निवेश करके 93 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इतनी बड़ी राशि से आप आर्थिक रूप से एक स्वतंत्र जीवन जी सकेंगे। इसके अलावा इन पैसों से आप अपने सभी सपनों को पूरा कर सकते हैं। इतनी बड़ी राशि को इकट्ठा करने के लिए आपको म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करना है। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी एक अच्छा विकल्प है। इसमें इन्वेस्ट करने पर आपको शानदार रिटर्न मिलता है। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड्स की परफॉर्मेंस काफी अच्छी रही है। ऐसे में निवेशकों को काफी फायदा हुआ है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते म्यूचुअल फंड में निवेशकों की संख्या बीते कुछ सालों में काफी बढ़ी है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप 40 हजार रुपये निवेश करके 93 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
अगर आप 40 हजार रुपये निवेश करके 93 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हर महीने 40 हजार रुपये का इन्वेस्टेमेंट म्यूचुअल फंड एसआईपी में पूरे 30 सालों तक करना है।
विज्ञापन

3 of 7
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 20 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। यानी अगर आप हर महीने 40 हजार रुपये का निवेश पूरे 30 सालों तक करते हैं।

4 of 7
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
वहीं आपके निवेश पर हर साल 20 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में आप आसानी से 30 सालों के बाद पूरे 93.4 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
इन पैसों से आप अपने भविष्य के सभी जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं। इन पैसों के इस्तेमाल से आप अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई या उनकी शादी भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
इसके अलावा आप अपने लिए एक अच्छा घर भी खरीद सकते हैं। हालांकि, निवेश से पहले आप किस म्यूचुअल फंड में निवेश करने जा रहे हैं। उसके विषय में आपको अच्छी तरह से जानकारी जुटा लेनी चाहिए। उसके बाद ही आपको इसमें निवेश करना चाहिए। अच्छे म्यूचुअल फंड का चुनाव करने के लिए आप विशेषज्ञों या अनुभवी निवेशक की सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mutual Fund SIP - फोटो : iStock
म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी या विशेषज्ञों की सलाह लिए बगैर म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें