Mutual Fund SIP: एक अच्छा और सुनहरा भविष्य हर कोई चाहता है। इस कारण अपने भविष्य को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए हम में से अधिकतर लोग निवेश करते हैं। भारत में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो निवेश के लिए ज्यादातर पारंपरिक विकल्पों का चयन करती है। इस कारण उन्हें इन्वेस्टेमेंट पर उतना अधिक रिटर्न नहीं मिल पाता है। आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में आपको निवेश के लिए नए विकल्पों का चयन करना चाहिए, जहां से ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम में आप मात्र 5 हजार रुपये महीने निवेश करके मैच्योरिटी के समय 3.5 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनवानी होगी। इसी कड़ी में आइए समझते हैं उस पूरे गणित के बारे में, जिसकी सहायता से आप 3.5 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।