Mutual Fund SIP: देश में कई लोग अपने बचत के पैसों को छोटी बचत योजनाओं या किसी एफडी स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। गौर करने वाली बात है कि निवेश के ये क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन नहीं आते हैं। हालांकि, यहां से आपको रिटर्न भी कम मिलता है। वहीं आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है उसे देखते हुए आपको किसी ऐसी जगह पर निवेश करना चाहिए जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिले। अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड स्कीम में अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड निवेश का क्षेत्र भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आता हैं। हालांकि, निवेश के इस क्षेत्र से अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना काफी अधिक रहती है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप महज 6 हजार रुपये निवेश करके 27.5 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं?