फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: यह स्कीम बना सकती है आपको करोड़पति, 25 हजार रुपये के निवेश पर मिल सकते हैं 17.5 करोड़

Sun, 13 Nov 2022 02:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
money new - फोटो : istock
Mutual Fund SIP: एक सुरक्षित और आर्थिक रूप से समृद्ध भविष्य की कल्पना हम सभी लोग करते हैं। अगर आप अपने भविष्य को देखते हुए अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं करते हैं। इस स्थिति में रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी में आपको आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है। ऐसे में आपको योजनाबद्ध ढंग से अपने पैसों को निवेश करना चाहिए। देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो निवेश के सुरक्षित विकल्पों की तलाश करते हैं। हालांकि, इन्वेस्टमेंट के इन क्षेत्रों में उतना ज्यादा रिटर्न नहीं मिलता है। अगर आप भी किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां पैसों को इन्वेस्ट करने आपको शानदार रिटर्न मिले। ऐसे में आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
अगर आप 25 हजार रुपये निवेश करके 17.5 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। स्कीम का चुनाव करने के बाद आपको हर महीने 25 हजार रुपये का निवेश पूरे 30 सालों तक करना है।
विज्ञापन

3 of 5
money new - फोटो : istock
इसके अलावा आपको ये उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। निवेश अवधि के दौरान अगर आपके अनुकूल रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में आप आसानी से 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 17.5 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 

4 of 5
money new - फोटो : istock
मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसों से आप आर्थिक रूप से एक स्वतंत्र जीवन जी सकेंगे। इसके अलावा इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने बच्चों की शादी या उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। 

Indian Railways: आखिर ट्रेन टिकट पर लिखे WL, RSWL, RQWL, GNWL में क्या होता है अंतर? यहां जानें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें