फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: मात्र 8 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं एक करोड़ से ज्यादा का फंड

Thu, 01 Aug 2024 07:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Investment - फोटो : Istock
Mutual Fund SIP: अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को लेकर काफी चिंतित हैं और उसको सुरक्षित करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां निवेश करके आप अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश एफडी या छोटी बचत योजनाओं की तुलना में ज्यादा रिस्की होते हैं। हालांकि, निवेश के इस क्षेत्र ने बीते सालों में काफी अच्छा रिटर्न दिया है। अगर आप भी 8 हजार रुपये की बचत करके एक करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी निवेश के गणित के बारे में समझाने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे आप इतने बड़े फंड को इकट्ठा कर सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
Investment - फोटो : Istock
इसके लिए आपको सबसे पहले एक अच्छी म्युचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। अगर आप पहली बार यहां इन्वेस्ट करने जा रहे हैं तो एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करने के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन

3 of 5
Investment - फोटो : Istock
म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करने के बाद उसमें एसआईपी बनवाना है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको हर महीने 8 हजार रुपये महीने का यहां निवेश करना है। 

4 of 5
Investment - फोटो : Istock
8 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 25 सालों तक करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। इस स्थिति में आप 25 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आसानी से 1.1 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। ये पैसे आपके भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Investment - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें