फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: यह व्यापार करा सकता है आपकी लाखों रुपये की कमाई, ऐसे करें शुरुआत

Thu, 01 Aug 2024 06:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Investment - फोटो : Istock
Business Ideas: देश में कई लोग नौकरीपेशा हैं। हालांकि, नौकरी में इंसान की सीमित आय होती है। इस कारण नौकरी करते हुए आप अपने जीवन को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होकर नहीं जी सकते हैं। इस वजह से कई लोग नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं। अगर आप भी किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत करके आप अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस में आपको केले के चिप्स को बनाकर बाजार में बेचना है। देश में कई लोगों को केले के चिप्स खाना काफी पसंद आता है। इसके अलावा केले के चिप्स का सेवन करने से सेहत को भी काफी फायदा मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप इस बिजनेस को शुरू करके अपनी अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Investment - फोटो : Istock
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। इसमें कच्चे केले, नमक, खाद्य तेल और कई तरह के मसालों की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा आपको केलों को धोने का टैंक और छीलने की मशीन, केलों के टुकड़ों को काटने वाली मशीन, फ्राइंग मशीन, मसालों को मिक्स करने की मशीन, पाउच प्रिंटिंग मशीन और प्रयोगशाला उपकरण को भी खरीदना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Investment - फोटो : Istock
ये मशीनें आपको 30 हजार से लेकर 50 हजार रुपये के आसपास मिल जाएंगी। इसके अलावा इन मशीनों को सेट करने के लिए आपको एक पर्याप्त जगह की जरूरत होगी।

4 of 5
Investment - फोटो : Istock
इसके बाद आपको केले के चिप्स की अच्छे से मार्केटिंग करनी है। आप सोशल मीडिया, पोस्टर आदि विभिन्न तरीकों को अपनाकर चिप्स की मार्केटिंग कर सकते हैं। अगर लोगों को चिप्स पसंद आता है इस स्थिति में आपकी सेल बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Investment - फोटो : Istock
अगर आपका यह कारोबार अच्छा चलता है इस स्थिति में आप इस बिजनेस के माध्यम से हर महीने लाखों रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। देश में कई लोग इस व्यापार के माध्यम से अपनी अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें