बिटिया के जन्म के बाद से उसकी शादी या पढ़ाई-लिखाई की चिंता माता-पिता को होने लगती है। ऐसे में वे अपनी आमदनी में से कुछ हिस्सा बेटी की शादी या पढ़ाई लिखाई के लिए पहले से बचाने लगते हैं। अगर आप भी अपनी बिटिया की शादी या उसकी उच्च शिक्षा के लिए पैसों की बचत कर रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 5 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में 25.22 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आप लंबी समयावधि के लिए म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर रहे हैं तो यहां से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप मात्र पांच हजार रुपये निवेश करके 25.22 लाख रुपये जुटा सकते हैं?