फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: सर्दियों में कश्मीर की बर्फबारी का लेना चाहते हैं आनंद, तो आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया

Fri, 13 Dec 2024 05:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और विविध इतिहास के लिए जाना जाता है। वहीं यहां की वादियां कश्मीर की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock
IRCTC Kashmir Tour Package: आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत कश्मीर में घूमने का मौका मिल रहा है। कश्मीर को धरती के स्वर्ग की संज्ञा दी जाती है। यहां गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर जैसी कई जगहें घूमने लायक हैं। कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और विविध इतिहास के लिए जाना जाता है। वहीं यहां की वादियां कश्मीर की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। कश्मीर की यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। भारत सरकार कश्मीर में पर्यटन और वहां के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी कई काम कर रही है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MYSTICAL KASHMIR WINTER SPECIAL EX HYDERABAD है। इसका पैकेज कोड SHA11 है। यह टूर पैकेज कुल 5 रातों और 6 दिनों का है। 

Car Tips: सर्दियों के सीजन में चला रहे हैं कार तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा एयरोप्लेन से कराई जाएगी। 

Investment Tips: 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 23 लाख से ज्यादा रुपये, जानिए कैसे?

4 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस पैकेज की शुरुआत 21 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद से हो रही है। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। 

Aadhaar: आधार सेवा केंद्र पर आधार अपडेट करने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो यहां करें शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर आप अकेले यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको 43,670 रुपये किराया देना है। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति आपका किराया 41,710 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 41,050 रुपये है।

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें