Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Benefit: केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, जिससे जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच सके। ठीक ऐसे ही राज्य सरकारें भी कई योजनाओं का संचालन करती हैं। इनमें कई बार नई योजनाओं को भी जोड़ा जाता है। जैसे- दिल्ली सरकार ने 4 मार्च 2024 को अपने 10वें बजट को पेश करने के दौरान 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' की घोषणा की। इस योजना में दिल्ली की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने का एलान किया गया है। पर क्या आप जानते हैं कि ये लाभ कब से आपको मिल सकता है? शायद नहीं, तो चलिए बिना देरी के इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...