आज के समय में बढ़ती तकनीकी सुविधाओं के साथ लोगों के काम आसानी से हो रहे हैं। लोग अब बहुत ही आराम से अपना बड़े से बड़े काम बिना परेशानी के और समय की बचत के साथ ही कर लेते हैं। करोड़ों के लेन देन से लेकर अपने डाक्यूमेंट्स भेजने के साथ-साथ ऑफिस का काम भी लोग घर पर ही कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी के आने से लोगों को काफी मदद मिली है, लेकिन ये भी सच है कि तकनीक के अपने कई सारे नुकसान भी हैं। यहां पर की गई एक गलती आपके लिए काफी परेशानियां खड़ी कर सकती है। लोगों को सबसे बड़ा डर अपनी निजता का होता है। ऐसे में लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर फोन नंबर तक हर चीज गोपनीय रखना पसंद करते हैं। वो अपना फोन नंबर किसी अनजान को नहीं देना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपना नंबर गोपनीय रखकर किसी को भी कॉल या मैसेज कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...