फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात नियमों की: ये हैं वे लोग जिनका नहीं बन सकता मैरिज सर्टिफिकेट, चेक करें कहीं आप तो नहीं इस लिस्ट में

Fri, 28 Mar 2025 08:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Certificate Of Marriage: क्या आप जानते हैं शादी होने के बाद भी कई लोग ऐसे हैं जिनका मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बन सकता? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मैरिज सर्टिफिकेट किसका नहीं बन सकता? - फोटो : Adobe Stock
Marriage Certificate: शादी किसी भी धर्म की हो उसे हमेशा पवित्र ही माना जाता है। दो लोग एक साथ आकर जिंदगी भर साथ रहने का फैसला करते हैं और अपने परिवार को आगे बढ़ाते हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं कि शादी दो लोगों में नहीं बल्कि, दो परिवारों में होती है।

यही नहीं, लोग अपनी शादी को रजिस्टर्ड भी करवाते हैं और ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि कानूनी रूप से शादी रजिस्टर हो सके और कई जगहों पर मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत हो तो इसे दिखाया जा सके। पर इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका मैरेजि सर्टिफिकेट नहीं बन सकता? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वे कौन लोग हैं जिनका मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बन सकता...
विज्ञापन

2 of 5
मैरिज सर्टिफिकेट किसका नहीं बन सकता? - फोटो : Adobe Stock
इन लोगों का नहीं बन सकता मैरिज सर्टिफिकेट:-

नंबर 1
  • मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए उम्र का नियम है और जो इस तय उम्र से छोटा है उसका मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बन सकता। नियमों के मुताबिक, अगर लड़के की उम्र 21 साल से कम है और लड़की की उम्र 18 साल से कम है तो ऐसे कपल का मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बन सकता।
विज्ञापन

3 of 5
मैरिज सर्टिफिकेट किसका नहीं बन सकता? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • अगर आपका किसी से खून का रिश्ता है और ऐसे रिश्तों में शादी हो जाती है तो हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के तहत ऐसी शादी कानूनी तौर पर मान्य नहीं होती है, क्योंकि इसके मुताबिक नजदीकी रिश्तेदारों में शादी प्रतिबंधित है। अगर कोई ऐसा कपल है तो उसका मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बनाया जा सकता।

4 of 5
मैरिज सर्टिफिकेट किसका नहीं बन सकता? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • कोई ऐसा व्यक्ति जिसकी पहले शादी हो रखी है और वो बिना तलाक लिए फिर से दूसरी शाद रचा लेता है, तो ऐसे कपल का भी मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बन सकता। हिंदू मैरिज एक्ट में ऐसा नियम है। हालांकि, मुस्लिम पर्सनल लॉ में ऐसा कोई नियम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैरिज सर्टिफिकेट किसका नहीं बन सकता? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
  • भारतीय कानून के मुताबिक, जिसे शादी करनी है उसके दोनों पक्षों की सहमित होना जरूरी है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है और शादी के लिए सहमति नहीं दे सकता, तो ऐसे कपल का मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बन जाएगा
  • अगर शादी के कोई दस्तावेज मौजूद नहीं हैं तो भी मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बन पाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें