फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM JJBY: सरकार की शानदार स्कीम, 436 रुपये के प्रीमियम पर मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर

Thu, 27 Mar 2025 07:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Kya Hai: इस स्कीम के अंतर्गत आपको मात्र 436 रुपये का भुगतान करने पर सालाना 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : AdobeStock
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Kya Hai: आज हम आपको भारत सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है। यह एक जीवन बीमा कवर स्कीम है। देश में अधिकांश आबादी गरीब लोगों की है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं इनके परिवार में अगर किसी मुखिया की मृत्यु हो जाए तो ऐसी स्थिति में उस परिवार के ऊपर कई तरह की आर्थिक दिक्कतें आ जाती हैं। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को शुरू किया है। इस स्कीम के अंतर्गत आपको मात्र 436 रुपये का भुगतान करने पर सालाना 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : AdobeStock
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है, जिनकी उम्र 18 से लेकर 50 साल के बीच है। आवेदनकर्ता का बैंक अकाउंट होना जरूरी है। इस स्कीम के अंतर्गत ग्राहकों को हर साल 436 रुपये का प्रीमियम जमा करना होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : Adobe Stock
प्रीमियम की राशि हर साल उनके बैंक अकाउंट से ऑटो डेबिट होती है। बीमा कवर लेने के बाद अगर व्यक्ति की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में नॉमिनी को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। 

Lakhpati Didi Yojana: लखपति दीदी योजना में करने जा रही हैं आवेदन? जान लीजिए किन-किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

4 of 5
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : Adobe Stock
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की पॉलिसी अवधि 1 जून से लेकर 31 मई तक होती है। अगर आप प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में खाता खुलवाना चाहते हैं तो स्कीम में आप आसानी से अपना खाता खुलवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : Adobe Stock
खाता खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना है। वहां विजिट करके आप इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में आवेदन करते समय आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इनमें आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें